अरब संघ के पूर्व महासचिव ने कहा है कि मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की ईरान यात्रा का वे स्वागत करते हैं। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अम्र मूसा ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता मिस्र और अरब जगत के हित में है और हमें चाहिये कि ईरान की उन्नत अर्थव्यवस्था से लाभ उठाने के लिए इस देश के संपर्क में रहें। अम्र मूसा ने कहा कि तेहरान में आयोजित होने वाली गुट निर्पेक्ष आंदोलन की बैठक में भाग लेने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को आमंत्रित किया गया है और उन्हें चाहिये कि व्यापार एवं पूंजीनिवेश हेतु बैठक में भाग लेने वाले देशों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करके अवसर से लाभ उठायें।समाचार समाप्त.......166
10 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328425
अरब संघ के पूर्व महासचिव ने कहा है कि मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की ईरान यात्रा का वे स्वागत करते हैं..............